गंगापार, अक्टूबर 25 -- Gangapar News: रामनगर/मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। मेजा थाना क्षेत्र के उंचडीह स्थित हुल्का गांव निवासी 58 वर्षीय धनपत्ती देवी पत्नी चंद्रबली भारतीय का शव रविवार सुबह दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मेजारोड रेलवे स्टेशन के पूर्व दिशा में डाही गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही मेजा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुट गई। कुछ घंटों बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की।परिजनों के अनुसार, धनपत्ती देवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बताया गया कि शनिवार की रात वह घर से निकल गई थी। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिजनों ने यह भी बताया कि इससे पहले भी उन्होंने कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया था, लेकिन ग्रामीणों ने...