गंगापार, जुलाई 24 -- Gangapar News: सरायचंडी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई। थरवई थाना क्षेत्र के बैजपुर गांव निवासी 75 वर्षीय विश्वनाथ मौर्य शिक्षक पद से रिटायर हुए थे। गुरुवार की शाम छह बजे रेलवे ट्रैक पारकर दूसरी तरफ दुकान पर चाय पीने के लिए गए हुए थे। वहां से पैदल वापस घर लौट रहे थे। वह रेलवे ट्रैक से प्लेटफार्म पर नहीं चढ़ पाए तभी कामायनी ट्रेन आ जाने से उसकी की चपेट में आ गए। जिससे घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...