गंगापार, सितम्बर 28 -- Gangapar News: रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसा सोमवार दोपहर करीब दो बजे रेलवे क्रासिंग से लगभग 200 मीटर की दूरी पर हुआ। जानकारी के अनुसार खानपुर डांडी (विरहिनाबाद) निवासी 55 वर्षीय उर्मिला पत्नी खेलाड़ी दोपहर करीब दो बजे रेलवे लाइन पार कर रही थीं। इसी दौरान उग्रसेनपुर की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गईं। ट्रेन से कटने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी जंघई की पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि उर्मिला मूक बधिर थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...