गंगापार, अक्टूबर 28 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से मांडा खास बाजार में विद्युत पोल टूटने से छह घंटे मांडा खास की बिजली बाधित रही। इस दौरान काफी देर तक लंबा जाम भी लगा रहा।वीपी प्रतापपुर राजमार्ग पर स्थित मांडा खास बाजार में मांडा कोरांव मार्ग पर मांडा थाने के समीप बुधवार सुबह लगभग दस बजे एक ट्रक के टक्कर से विद्युत पोल टूटकर टेढ़ा हो गया। विद्युत पोल टेढ़ा होते ही बिजली के केबल भी टूटकर सड़क पर गिर गये। गनीमत रही कि बंद केबल होने के कारण बड़ी घटना नहीं हो पायी। तार गिरने और पोल टेढ़ा होने से काफी देर तक जाम लगा रहा। पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर जाम सही कराया और घटना की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। एसडीओ मांडा रोड विद्युत उपकेंद्र अशोक कुमार व जेई अभय सिंह के निर्देश पर पहुंच स्थानीय विद्यु...