Gangapar News: ट्रक की टक्कर से रिक्शा क्षतिग्रस्त
गंगापार, सितम्बर 7 -- Gangapar News: भारत गैस कंपनी का सिलेंडर लादकर जा रही अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े रिक्शा से भिड़ गया, टक्कर लगते ही रिक्शा चालक दूर जा गिरा। इस घटना में रिक्शा का आधा भाग ट्रक के भीतर घुस गया। चालक घटना देख रोने लगा। दोपहर ढाई बजे के लगभग मेजारोड बाजार के पटेल नगर चौराहे के पास हुई इस घटना की जानकारी पर पास पड़ोस के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। सिलेंडर लदे ट्रक से किसी तरह रिक्शे को निकाल लिया। जानकारी पर पुलिस चौकी मेजारोड के सिपाही घटना स्थल पर पहुंच सिलेंडर लदे ट्रक को मेजारोड पुलिस चौकी ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.