Gangapar News: ट्रक की चपेट में आने से पालतू कुत्ते की मौत, घंटों बाद समझौता
गंगापार, नवम्बर 3 -- Gangapar News: मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सात वर्षीय पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने पीछा कर ट्रक पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच पंचायत के बाद समझौता हो गया।मऊआइमा थाना क्षेत्र के सेमरी शेखपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार पटेल के मुताबिक, उनका कुत्ता घर की बाउंड्री के पास बैठा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि चालक ट्रक लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक थाने में खड़ा करा दिया। पीड़ित ने चालक को नामजद करते हुए ट्रक मालिक के खिलाफ तहरीर दी थी। मंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.