गंगापार, जुलाई 31 -- Gangapar News: मेजा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ऊंचडीह बाजार स्थित 91 एम राजकीय ट्यूबवेल की मोटर जल जाने से क्षेत्र के किसानों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ट्यूबवेल बंद होने से सैकड़ों बीघा धान की फसल पानी के अभाव में सूखने लगी है, जिससे किसानों में फसल खराब होने की चिंता बढ़ गई है। ट्यूबवेल बंद होने के कारण किसानों को मजबूरन सिंचाई के लिए निजी नलकूपों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनकी लागत भी बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि समय पर सिंचाई नहीं होने से धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। इस समस्या को लेकर किसानों ने सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) से वार्ता की। जेई ने किसानों को आश्वस्त किया कि जली हुई मोटर को दो से चार दिनों के भीतर ठीक कराकर ट्यूबवेल पर पुनः स्थापित कर दिया जाएगा। इसके...