Gangapar News: टोल मांगने पर बैरियर तोड़कर निकला उमर का काफिला, धमकाने का आरोप
गंगापार, अगस्त 9 -- Gangapar News: नवाबगंज टोल प्लाजा पर शनिवार भोर में टोल शुल्क को लेकर काफिले में शामिल वाहनों और टोल कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि टोल कर्मचारियों के वाहन रोकने पर काफिले में शामिल लोगों ने बैरियर तोड़ दिया और कर्मचारियों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान वाहनों को तेज गति से दौड़ाकर कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास किए जाने का भी आरोप है। मामले में टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक जयप्रकाश यादव की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने उमर अहमद पुत्र अतीक अहमद समेत कई वाहनों के चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एफआईआर के मुताबिक, आठ अगस्त की रात और नौ अगस्त की भोर करीब 3:50 बजे बूथ नंबर तीन पर पुलिस अभिरक्षा में उमर अहमद को लेकर जा रहे वाहन के पीछे कई अन्य वाहन पहुंचे। टोल कर्मचारियों ने निर्धारित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.