Gangapar News: टोंस नदी के बाढ़ प्रभावित गांवों का एसडीएम ने किया निरीक्षण
गंगापार, जुलाई 22 -- Gangapar News: करछना तहसील क्षेत्र में टोंस नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उपजिलाधिकारी संदीप कुमार तिवारी ने तहसीलदार राकेश कुमार पाल के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण कर हालात का जायजा लिया और ग्रामीणों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की। टोंस नदी के जलस्तर में वृद्धि की आशंका को देखते हुए बुधवार को उपजिलाधिकारी करछना संदीप कुमार तिवारी एवं तहसीलदार राकेश कुमार पाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने कटका, महेवा, पनासा, देहली, भगेसर, मेडरा, बबुरा और लकटहा सहित कई गांवों का दौरा कर नदी की स्थिति तथा संभावित प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी जरूरी तैयारियां कर लें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.