गंगापार, सितम्बर 5 -- Gangapar News: हंडिया विकासखंड क्षेत्र के ग्रामसभा बरौत स्थित माता प्रसाद का पूरा में शुक्रवार देर रात एक गरीब परिवार की झोपड़ी भरभराकर गिर गई। हादसे में झोपड़ी के अंदर रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। वहीं, झोपड़ी गिरने से परिवार की महिला प्रमिला यादव घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पीड़ित मुलायम यादव ने बताया कि वह कई वर्षों से परिवार के साथ झोपड़ी में रहकर मेहनत-मजदूरी कर गुजर-बसर कर रहे हैं। परिवार में करीब आधा दर्जन सदस्य हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह पक्का मकान नहीं बनवा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...