Gangapar News: झाड़ियों में चल रही थी जुए की फड़, दो को पकड़ा
गंगापार, सितम्बर 25 -- Gangapar News: शहावपुर राजा साहब तालाब के पास बांस की झाड़ियों में जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ नवाबगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। मौके से 52 ताश के पत्ते और फड़ पर रखे 850 रुपये बरामद किए गए। पुलिस की दबिश के दौरान कुछ लोग झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकले। मामले में पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी के अनुसार, 23 सितंबर को उपनिरीक्षक विजेन्द्र नाथ राय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शहावपुर राजा साहब तालाब के पास बांस की झाड़ियों में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिसकर्मियों ने अपनी मोटरसाइकिलें पास के बंद पड़े विद्यालय में खड़ी कर दीं और पैदल झाड़ियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.