गंगापार, अगस्त 27 -- Gangapar News: थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पड़ोसी गांव में झाड़फूंक कराने के दौरान एक ओझा पर छेड़खानी और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और महिला से घटना के संबंध में पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी। महिला के मुताबिक, वह अपनी तीन माह की बेटी को लेकर झाड़-फूंक कराने के लिए पड़ोसी गांव में एक ओझा के पास गई थी। आरोप है कि वहां ओझा ने उसे अकेला पाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसी बीच घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है।

पुलिस की कार्रवाई वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने पर पुल...