गंगापार, सितम्बर 17 -- Gangapar News: शहावपुर राजा साहब के तालाब के पास जुए के अड्डे पर नवाबगंज पुलिस ने छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से फड़ पर दांव पर लगाए गए 25,200 रुपये, जामा तलाशी में 700 रुपये और 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किए। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे कुछ लोग भाग निकले। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहावपुर राजा साहब के तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही जुआ खेल रहे लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने पीछा और घेराबंदी कर प्रेम कुमार पटेल, रमेश मिश्रा, हरिलाल गौतम और राज कुमार पटेल को पकड़ लिया।इंस्पेक्टर पंकज अवस्थी...