Gangapar News: जुए की फड़ सजने का वीडियो वायरल
गंगापार, जुलाई 16 -- Gangapar News: फूलपुर क्षेत्र के एक गांव में सरेआम जुए की फड़ सजने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत मैलहन क्षेत्र का बताया जा रहा एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सरेआम जुए की फड़ सजी हुई है और कई युवक ताश के पत्तों पर दांव लगाते हुए दिख रहे हैं। फड़ और वीडियो कब का है इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। उधर ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त क्षेत्र में कई माह से दोपहर से शाम तक फड़ सजी रहती हैं जिसमें लम्बी रकम दांव पर लगती है। बहरहाल वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने से यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.