Gangapar News: जीआईसी एलटी ग्रेड में रेनू ने हासिल की सफलता
गंगापार, अक्टूबर 8 -- Gangapar News: विपिन चंद्रा इंटर कॉलेज नाननसई अटरामपुर की छात्रा रेनू सिंह ने जीआईसी एलटी ग्रेड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। रेनू ने अपनी मेहनत और निरंतर प्रयास से यह उपलब्धि हासिल की। रेनू सिंह, गया प्रसाद की पुत्री हैं। उनकी सफलता की जानकारी मिलते ही विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। प्रधानाचार्य भरत मिश्र ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शिक्षकों ने भी रेनू को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास से सफलता हासिल की जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.