गंगापार, अगस्त 8 -- Gangapar News: पंचायती राज व्यवस्था में बदलाव और जिला प्रशासन की नई गाइडलाइन के कारण विकासखंड करछना की 80 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना के तहत विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। अप्रैल से नई कार्ययोजना लागू होने के बावजूद अब तक एक भी प्रस्तावित कार्य धरातल पर शुरू नहीं हो सका है। इसका सीधा असर नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, पंचायत भवन मरम्मत, सामुदायिक शौचालय, आवास और अन्य जरूरी विकास कार्यों पर पड़ रहा है। 26 मई को ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव संपन्न होने तक मौजूदा प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में नियुक्त कर ग्राम पंचायतों का संचालन जारी रखने का निर्णय लिया था। यह भी पढ़ें- Mau News: कहने को प्रशासक, हैंडपंप ठीक कराने का भी अधिकार नहीं प्रशासकों को उम्मीद थी कि...