गंगापार, अगस्त 7 -- Gangapar News: हंडिया तहसील में जमीन की पैमाइश के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक राकेश तिवारी और एक प्राइवेट व्यक्ति राजेश कुमार को विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने दोनों आरोपियों को तहसील की बाउंड्री से सटे शास्त्री भवन के बरामदे स्थित कमरे से गिरफ्तार किया। अचानक हुई कार्रवाई से आरोपियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। शिकायतकर्ता ने पांच अगस्त को पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज सेक्टर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जमीन की पैमाइश के नाम पर 10 हजार रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तारशिकायत का विवरण शिकायत में बताया कि उसके पिता राजेंद्र प्रताप सिंह की मौजा वारी, परगना व तहसील हंडिया स्थित खाता संख्या 219, गाटा संख्या 451, रकबा 0.0460 हेक्टेयर...