गंगापार, जुलाई 4 -- Gangapar News: अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने घूरपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में पांच जुलाई को जारी में होने वाले देशव्यापी सम्मेलन को लेकर वार्ता की। जिलाध्यक्ष राम कैलाश कुशवाहा ने कहा कि संगठन निरंतर समाज की समस्याओं को अपने प्रदर्शन और आंदोलन के माध्यम से सरकार के सामने रखता चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे बिजली विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने की योजना रही हो, चाहे बढ़ते उर्वरक और खेती से उपजाए गए अन्न और सब्जी के मनमाने मूल्य न मिलने की बाते हो सब पर हमेशा मुद्दों को सुलझाने की मांग करता रहा है। बताया कि इन्हीं सब मुद्दों को लेकर पांच जुलाई को जारी बाजार स्थित दिव्यांशी गेस्ट हाउस में महासम्मेलन आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...