Gangapar News: जांच की सूचना मिलते ही बंद रहीं खाद-बीज की दुकानें
गंगापार, अगस्त 7 -- Gangapar News: निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खाद की बिक्री और अवैध वसूली की शिकायतों के बीच शुक्रवार को जांच अधिकारी के क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिलते ही तिलई बाजार की कई खाद-बीज की दुकानें बंद रहीं। इससे खाद लेने पहुंचे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि क्षेत्र में लंबे समय से निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायतें मिल रही थीं। जांच की भनक लगते ही कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। किसानों का कहना है कि खाद की किल्लत के साथ-साथ अधिक कीमत वसूले जाने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से खाद की बिक्री पर नियमित निगरानी रखने तथा निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं जांच अधिकारी द्वारा मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.