Gangapar News: जहरीले जीवों से रहें सावधान, सर्पदंश पर झाड़फूंक में न गंवाएं जान
गंगापार, अक्टूबर 3 -- Gangapar News: बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद खेतों, झाड़ियों, घरों के आसपास और नमी वाले स्थानों पर जहरीले जीवों का खतरा बना हुआ है। सर्पदंश समेत जहरीले जीवों के काटने की घटनाओं को देखते हुए चिकित्सकों ने ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों का कहना है कि सर्पदंश की स्थिति में घबराने के बजाय पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए। झाड़फूंक और घरेलू उपचार के चक्कर में समय गंवाना जानलेवा साबित हो सकता है। सैदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ सिंह रावत ने बताया कि सीएचसी में सर्पदंश के उपचार के लिए एंटी स्नेक वेनम सहित आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं। सर्पदंश या किसी अन्य जहरीले जीव के काटने की स्थिति में पीड़ित को तत्काल अस्पताल लाया जाए, ताकि समय रहते उपचार शुरू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.