गंगापार, अगस्त 29 -- Gangapar News: विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा के चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी राजेश कुमार उर्फ राजू के आकस्मिक निधन से पूरे स्वास्थ्य केन्द्र जसरा में शोक की लहर है। बताया गया कि राजेश कुमार के पिता भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा में ही चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। पिता की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित कोटे में राजेश कुमार को नियुक्ति मिली थी। वह लगभग 25 वर्षों से लगातार सेवा दे रहा था। पिछले एक महीने से गंभीर बीमारियों की चपेट में आने के बाद प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उसने अंतिम सांस ली। शनिवार को सीएचसी जसरा परिसर में सभी डॉक्टरों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...