गंगापार, अगस्त 28 -- Gangapar News: जसरा रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार शाम लगभग तीन घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें करीब 2 किलोमीटर तक लगी रहीं। शुक्रवार शाम को रेलवे क्रॉसिंग पर पूरी सड़क जाम से पट गई । राखी मनाकर लौट रही बहनें घंटों जाम में फंसी रहीं। शाम को जब रेलवे क्रॉसिंग बंद होने लगी तो दोनों तरफ से आए वाहनों ने क्रॉसिंग को जकड़ लिया। जाम इतना भीषण था कि रेलवे क्रॉसिंग का बूम जाम के कारण ठीक से नीचे नहीं गिर पा रहा था। जिससे ट्रेन को भी कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। इस दौरान वाहनों के एक-दूसरे से छू जाने पर कई जगह कहासुनी और विवाद भी हुआ। यह भी पढ़ें- Roorki News: बहादरपुर रेलवे फाटक पर ढाई घंटे जाम, राखी बांधने जा रहीं बहनों को हुई परेशानी सबसे बड़ी बात कि इस पूरे दो घंटे के जाम के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से कोई व...