गंगापार, अक्टूबर 3 -- Gangapar News: घूरपुर थाना क्षेत्र जसरा-रेरा मार्ग पर स्थित विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं असुरक्षित है। छात्रों के साथ मारपीट और छात्राओं के साथ छेड़खानी से अभिभावकों में आक्रोश है। अभिभावकों और अधिवक्ता संघ ने शनिवार को एसडीएम बारा को इस आसय का शिकायती पत्र दिया है। जसरा -रेरा मार्ग पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसरा, शंकरलाल पब्लिक स्कूल, गंगाधर इंटर कालेज और राजकीय पालीटेक्निक कालेज रेरा स्थित है। बताया गया कि इन विद्यालयों में सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं पढ़ रही है। बताया गया कि इस मार्ग पर जसरा पुलिया और गंगाधर स्कूल के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा सुबह शाम लगता है। विद्यालय आने जाने वाली छात्राओं के साथ छींटाकशी और छात्रों से मारपीट की जाती है। बताया कि कौशल किशोर त्रिपाठी के पुत्र को एक दिन...