गंगापार, सितम्बर 22 -- Gangapar News: जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज एवं ईश्वर दीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार महोत्सव 25 सितंबर 2026 का आयोजन किया जा रहा है। सहायक निदेशक सेवायोजन प्रयागराज राजीव कुमार यादव ने बताया कि मेला सुबह 10:00 बजे से आयोजित होगा।मेले में निजी क्षेत्र की 20 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा लगभग 3000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 30,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। हाई स्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, बीटेक, एमबीए उत्तीर्ण, 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: पीजी कॉलेज में लगेगा वृहद रो...