Gangapar News: जसरा में हाईटेंशन तार गिरने से भैंस की मौत
गंगापार, जुलाई 16 -- Gangapar News: विकास खंड के एक गांव के गोपालक की भैंस करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्राम पंचायत पांडर का मजरा कोटवारन का पूरा गांव निवासी मुन्ना लाल साहू पुत्र राम नरेश साहू बुधवार की शाम को भैंस चराने पचखरा मोड़ के पास स्थित बाग में गया था। गोपालक जब देर शाम अपनी भैंस को चराकर घर की ओर लौट रहा था कि इस दौरान खेत में बिजली का तार गिरा हुआ था। अचानक भैंस बिजली के तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से भैंस ने मौके पर ही तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। मुन्ना लाल साहू उक्त घटना से अवाक रह गया। आस पास के ग्रामीणों ने पहुंच कर भैंस को तार की चपेट से बाहर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.