गंगापार, अगस्त 19 -- Gangapar News: जसरा में लगातार हो रही बारिश के कारण दो जगहों पर पेड़ गिर गया। मंगलवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा परिसर में लगा दशकों पुराना बरगद का पेड़ उखड़कर गिर गया। दिन में इस पेड़ के नीचे दर्जनों मरीज, तीमारदार और उनके दो पहिया वाहन छांव के लिए खड़े रहते हैं। लेकिन लगातार बरसात होने के कारण सुबह दस बजे गिरने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ। दूसरी घटना मंगलवार शाम लगभग सात बजे जसरा रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे की जमीन पर एक पीपल का पेड़ सड़क के बीचो बीच गिर गया। सड़क पर जा रहे राहगीर बाल बाल बच गए। पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...