गंगापार, अगस्त 11 -- Gangapar News: जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। श्री ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा के सभागार में इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक क्षेत्र विधान परिषद के पूर्व एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने बारा तहसील के युवाओं, अधिवक्ताओं, प्रबुद्ध लोगों शिक्षकों से संवाद स्थापित किया।उन्होंने उपस्थित युवाओं, अधिवक्ताओं के साथ शिक्षकों को निर्वाचन नामावली में अधिक से अधिक लोगों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने बैठक में उपस्थित होकर अपने नेता से सुख-दु:ख साझा किया। कार्यक्रम का संचालन चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह, लालमणि पांडेय, कन्हैयालाल मिश्र, दिनेश त्रिपाठी, चन्द्रशेखर पांडेय, विनोद मिश्रा, सुधीर कुमार मिश्रा, देवेन्द्र शुक्ला, रामलखन प्...