गंगापार, अक्टूबर 12 -- Gangapar News: जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के जसरा में श्री राम लीला नाट्य समिति पुरानी बाजार व श्री ईश्वरदीन छेदीलाल धार्मिक प्रतिष्ठान में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में रविवार रात नारद मोह और महाराजा मनु की तपस्या की लीला का भव्य मंचन किया गया।विश्वमोहिनी का स्वयंवर और नारद जी के मोहित हो जाने का कलाकारों ने भावपूर्ण मंचन किया तो दर्शकों ने जमकर ताली बजाई। लेकिन जब स्वयंवर में राजकुमारी ने नारद के वानर रूप को देखकर माला नहीं डाली और भगवान विष्णु को वर लिया, जो वहां राजा के रूप में मौजूद थे तो क्रोध में आकर नारद जी ने भगवान विष्णु को श्राप दे दिया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: नारद मोह के साथ रामलीला मंचन शुरू श्राप देते ही भगवान की माया हटी, नारद जी को अपना वानर मुंह पानी में दिखा और वे बहुत पछताए। दूसरे भाग म...