गंगापार, अगस्त 17 -- Gangapar News: शिवालयों में सावन के तीसरे सोमवार नाग पंचमी के अवसर पर भगवान शिव के भक्तों की भारी भीड़ जसरा में उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों के कपाट खुलते ही बड़ी संख्या में भक्त पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजन-अर्चन करने लगे। जसरा के कैलाश धाम मंदिर दौना, काशी विश्वनाथ मंदिर जसरा और शिवपुरी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में भक्तों की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। भक्तों ने विधि-विधान के साथ भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया। बिल्व पत्र, मंदार के फूल, धतूर,भांग और शिव को दूर्वा चढ़ाए । दूध, जल, शहद से शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया। महिलाओं ने मनोकामना पूरी होने के लिए व्रत भी रखा। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: तीसरी सोमवारी नाग पंचमी पर गुवा के तीनों शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,किया जलाभिषेक तीनों प्रमुख मंदिरों में पू...