गंगापार, अक्टूबर 25 -- Gangapar News: जसरा, हिन्दुस्तान संवाद । घूरपुर थाना क्षेत्र के बुदांवा गांव के सिंगल पुरवा मजरे के सामने रेलवे ट्रैक पर एक 80 वर्षीय महिला ट्रेन से कट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।रविवार दोपहर लगभग 2:00 बजे गांव के सामने प्रयागराज मुंबई रेल मार्ग पर एक महिला किसी ट्रेन से कट गई। मृतका की पहचान राजपती देवी 80 वर्ष पत्नी लालजी भारतीया निवासी ग्राम सभा बुदांवा के रूप में हुई है। सूचना पर घूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। चौकी इंचार्ज गौहनिया अनुराग सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। ग्रामीणों के अनुसार महिला कैसे ट्रैक तक पहुंची, किसी ने नहीं देखा। पुलिस मामले की ...