गंगापार, सितम्बर 26 -- Gangapar News: विकास खण्ड जसरा परिसर में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री अन्न, फार्मर रजिस्ट्री, गौ आधारित प्राकृतिक खेती और दलहन फसलों को लेकर किसानों को जागरूक किया गया। राजकीय कृषि बीज भण्डार बुदांवा जसरा के प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि रबी फसलों के बीज के लिए किसान विभागीय पोर्टल पर बुकिंग करा सकते हैं, जो 50 से 100 प्रतिशत अनुदान पर गोदाम में उपलब्ध है। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष जसरा जगत नारायण शुक्ला रहे। इस दौरान मुकेश सिंह, नीरज सोनी, अवनीश मिश्रा, गौतम सिंह, अनुभव कौशिक, रवि कुमार, शुभम गुप्ता, शिप्रा सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जसरा में सेवा सप्ताह का विधायक ने किया शुभारम्भ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...