गंगापार, अगस्त 12 -- Gangapar News: जसरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर भाजपा मंडल जसरा की ओर से बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, छात्र और स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी के हाथों में तिरंगा और गले में तिरंगा पटका लगाए रहे।तिरंगा यात्रा विकासखंड कार्यालय जसरा से प्रारंभ होकर जसरा बाजार के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस विकास खंड कार्यालय पर समाप्त हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र प्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यह भी पढ़ें- तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की ...