Gangapar News: जसरा में ई-रेक्शा की टक्कर से दंपती गंभीर
गंगापार, अक्टूबर 8 -- Gangapar News: घूरपुर थाना क्षेत्र के अतरैला निवासी 25 वर्षीय कमलेश पटेल पुत्र शिवराज पटेल अपनी पत्नी 18 वर्षीय मोनिका के साथ बाइक से दवा कराने जा रहे थे। जैसे ही वे जसरा में इंडियन बैंक के सामने पहुंचे, तभी बांस की दुकान से बांस लादकर सड़क पर आया ई-रिक्शा सामने आ गया। ई-रिक्शा पर लदे बांस से बाइक सवार दंपती टकरा गए, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बांस की नोक कमलेश पटेल के सीने में घुस गई, जिससे उनकी हड्डी टूट गई। वहीं बाइक गिरने से पत्नी मोनिका के सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को ई-रिक्शा पर लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा पहुंचाया। जहां दोनों की हालत गंभीर देखते हुए एसआरएन प्रयागराज के लिए रेफर कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.