Gangapar News: जसरा में आवारा गोवंशों का जमावडा, हादसे की आशंका
गंगापार, अक्टूबर 10 -- Gangapar News: विकास खंड के जसरा बाजार सहित ग्रामीण इलाकों में आवारा गोवंशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बाजार के मुख्य राजमार्ग पर दिन-रात दर्जनों गोवंश बीच सड़क पर बैठे रहते हैं। इससे वाहन चालक परेशान हैं और आए दिन गोवंशों से टकराकर लोग घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह-शाम बाजार में भारी भीड़ रहती है, उसी बीच सड़क पर बैठे गोवंशों से बचने के चक्कर में वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। रात में तो खतरा और बढ़ जाता है। कई राहगीर गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं। शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं।
ग्रामीण इलाकों में गोवंशों से बढ़ा संकट गांवों में चौराहों पर झुंड में घूम रहे गोवंश किसानों की फसलों को चरकर बर्बाद कर दे रहे हैं। किसान दिन में मजदूरी और रात में खेत की रखवाली करने को मजबूर हैं। अन्नदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.