गंगापार, सितम्बर 26 -- Gangapar News: बाल विकास परियोजना विभाग जसरा द्वारा विकास खंड परिसर जसरा में अन्नप्राशन एवं गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ल द्वारा अमरेहा तृतीय की अन्तिमा का अन्नप्राशन और अमरेहा द्वितीय की प्रियंका यादव की गोदभराई की रस्म पूरी की गई। विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी जसरा हरि मोहन मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य सेविका विनीता, इन्दुमती, अंजना, दिव्या, आरती, कोमल ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- Mau News: गर्भधात्री महिलाओं की हुई गोदभराई, बच्चों का हुआ अन्नप्राशन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...