Gangapar News: जसरा आयुर्वेदिक अस्पताल जाने वाले मार्ग में पसरा कीचड़
गंगापार, जुलाई 24 -- Gangapar News: विकास खंड के जसरा बाजार में स्थिति राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जसरा में आने जाने मरीजों को कीचड़ से होकर अस्पताल आना जाना पड रहा है। प्रतिदिन दर्जनों मरीजों को गंदगी का दंश झेलना पड रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सैकड़ो वर्ष पुरानी अस्पताल तक मरीजों को लेकर जाने में भारी फजीहत उठानी पडती है। वहीं इसी रास्ते से होकर लोग रेलवे स्टेशन तक आते जाते हैं। वहीं विकास खंड जसरा के सहायक विकास अधिकारी पंचायत विनोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस संबंध में हमें किसी ने जानकारी नहीं दिया था। वहां बनी नाली अगर चोक हो गई है तो उसे तत्काल सफाईकर्मी को भेजकर उसे साफ करा दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.