गंगापार, अगस्त 30 -- Gangapar News: हंडिया विकासखंड क्षेत्र के सेवा गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कई बीघे धान की फसल पानी में डूब गई है। खेतों में लंबे समय से पानी भरा होने के कारण धान की फसल बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बारिश के बाद खेतों में पानी भर गया, लेकिन उसकी निकासी के लिए कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी खेतों में ही जमा है। जलभराव के चलते धान की फसल पानी में डूबी हुई है। यदि जल्द पानी नहीं निकाला गया तो फसल के सड़ने और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।ग्रामीणों ने बताया कि सबसे बड़ी विडंबना यह है कि ग्राम सभा क्षेत्र में कई तालाब ऐसे हैं, जो आज भी सूखे पड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि खेतों में जमा पानी...