गंगापार, जुलाई 23 -- Gangapar News: करछना तहसील अंतर्गत ग्राम सभा अकोढ़ा के प्राथमिक विद्यालय से मझिगवा मार्ग पर श्री एलपी सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने सड़क गहरे गड्ढों, जलभराव और कीचड़ के कारण बदहाल हो गई है। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा रहने से आवागमन बेहद कठिन हो गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं के साथ ही प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण और राहगीर इसी मार्ग से गुजरते हैं, जिन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन और गड्ढों के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Buxar News: पसिया डेरा कि सड़क पर जल- जमाव से आवागमन प्रभावित ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की अनदेख...