गंगापार, अक्टूबर 18 -- Gangapar News: खेतों में भरा पानी, पकने को तैयार धान की फसल और उसे बचाने के लिए युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में रात-दिन धरना दे रहे किसान। सरस्वतीपुर उर्फ कौड़िहार में जलनिकासी की समस्या अब किसानों की आजीविका पर संकट बन गई है। हजारों बीघा धान की फसल जलभराव की चपेट में है। मामले में सिंचाई विभाग ने ग्राम प्रधान रवि केसरवानी समेत चार लोगों को नोटिस जारी किया। वहीं, बीडीओ कौड़िहार डॉ. कंचन यादव ने नाले और तालाब पर अतिक्रमण को जलनिकासी में बाधा बताते हुए धारा 67 के तहत कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने यह भी बताया कि एनएचएआई की ओर से सड़क निर्माण के दौरान पाइप की व्यवस्था ठीक नहीं किए जाने से पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। उधर, किसानों की फसल बचाने की मांग को लेकर युवा विकास पा...