Gangapar News: जर्जर संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
गंगापार, सितम्बर 30 -- Gangapar News: कांग्रेस पार्टी की ओर से तारडीह में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने तारडीह-गुलहरिया संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर चकमार्ग पर खड़े होकर प्रदर्शन किया और विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क बेहद खस्ताहाल होने के कारण आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, मजदूर और नौजवान महंगाई व बेरोजगारी से जूझ रहे हैं।उन्होंने भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए किसानों को उनकी उपज का उचित समर्थन मूल्य नहीं मिलने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने अधिक वर्षा होने से किसानों की डूब गई फसलों और तेज हवा से गिरे धान की बर्बाद फसल सर्वे कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.