गंगापार, सितम्बर 10 -- Gangapar News: मेजा तहसील क्षेत्र का बिगहनी-शुक्लपुर मार्ग वर्षों से क्षतिग्रस्त होकर जर्जर हालत में पहुंच गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। मरम्मत के नाम पर गड्ढों में केवल गिट्टी डाल दी गई, जिसे ठीक से समतल भी नहीं किया गया। इससे सड़क की स्थिति और बदतर हो गई है। उबड़-खाबड़ सड़क के कारण साइकिल सवारों, दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।

सड़क पर ओवरलोड ट्रक का फंसना बुधवार को इसी जर्जर मार्ग पर चिलबिला गांव के पास एक ओवरलोड ट्रक सड़क की पटरी पर उतर गया। पटरी से नीचे उतरते ही ट्रक का पहिया गड्ढे में फंस गया, जिससे ट्रक असंतुलित हो गया। हाला...