Gangapar News: जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकीकरण दिवस
गंगापार, नवम्बर 19 -- Gangapar News: देवनहरी स्थित भारद्वाज गुरुकुलम संस्थान में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती राष्ट्रीय एकीकरण दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी साहस, संघर्ष, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय एकता की प्रतीक थीं। अध्यक्षता कर रहे विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन देशसेवा और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण की मिसाल है। संचालन प्रधानाध्यापक अर्चना सिंह ने किया। कार्यक्रम में सद्दाम हुसैन सिद्दीकी, रमेश मौर्य, डॉ. अमर सिंह पटेल, श्यामजी धुरिया, प्रदीप पांडेय आदि रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: इंदिरा जी का विराट व्यक्तित्व और न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.