Gangapar News: जमीन विवाद के निस्तारण में देरी से नाराज युवक टावर पर चढ़ा
गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: वरुणा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। हंडिया तहसील के घुड़दौली गांव में आबादी की जमीन को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को उस समय गंभीर हो गया, जब निस्तारण में देरी से नाराज एक युवक पड़ोसी गांव बगदाहा हवासाबाद में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फूलपुर कोतवाली पुलिस ने काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।बता दें कि इसी विवाद को लेकर बीते 16 अक्तूबर को भी राजकुमार टावर पर चढ़ा था। घुड़दौली गांव निवासी राजकुमार गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता का अपने पड़ोसी पक्ष से आबादी की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। राजकुमार का आरोप है कि विवादित भूमि की पैमाइश और सीमांकन के लिए उपजिलाधिकारी हंडिया की ओर से आदेश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.