Gangapar News: जन समस्याओं का निष्पक्ष और प्राथमिकता में हो निस्तारण
गंगापार, सितम्बर 30 -- Gangapar News: जन समस्याओं का वरीयता पूर्वक समयबद्ध ढंग से निस्तारण ही हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है। सीमित सांसद निधि से भी जो समस्याएं जनहित से जुड़ी होती हैं, उनका निस्तारण किया जाता है। उक्त विचार भारतगंज कस्बे सभासद अंसार अहमद के कार्यालय पर बुधवार को सांसद इलाहाबाद उज्जवल रमण सिंह ने कार्यकर्ताओं से वार्ता के दौरान व्यक्त किया। सभासद अंसार अहमद ने कस्बा भारतगंज एवं ग्राम पंचायत महुआरी खुर्द की विभिन्न जनसमस्याओं से सांसद को अवगत कराया तथा समस्याओं के समाधान हेतु लिखित आवेदन भी सौंपा। सांसद ने जन समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए महुआरी खुर्द के छोटी पुलिया से गरिमा हॉस्पिटल होते हुए मांडा खास तक की सड़क को गड्ढामुक्त कराने का आश्वासन दिया। साथ ही समीरा हॉस्पिटल से जनता शिक्षा इंटर कॉलेज तक सीसी रोड एवं दोनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.