गंगापार, सितम्बर 3 -- Gangapar News: बाबूगंज स्थित ईशा आरडीपी स्कूल एंड कॉलेज में बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मासूमों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। मोहम्मद उमर ने श्रीकृष्ण और अलिसबा ने राधा का किरदार सराहनीय रहा। श्रीराधा-कृष्ण भक्ति गीतों पर स्नेहा केसरवानी, पल्लवी मिश्रा, परी यादव, प्रगति मिश्रा, नायरा धुरिया, सृष्टि यादव, मिस्टी मोदनवाल, आरोही सिंह, यशी मिश्रा, राधिका मिश्रा व अन्य छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। शिवाय धुरिया, किंजल जायसवाल, ईशू जायसवाल, श्रेयांस पटेल और प्रियांश भारतीय ने भी अभिनय व नृत्य से समां बांध दिया। प्रधानाध्यापिका नीलम पाल के निर्देशन में कार्यक्रम हुआ। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में न्यू सरस्वती विद्या मंद...