गंगापार, नवम्बर 22 -- Gangapar News: मेजा के बिजौरा ग्राम सभा में भाजपा नेत्री बीना मिश्रा के नेतृत्व में जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक अजय राज शुक्ला रहे तथा मंच संचालन सुनील निषाद ने किया। जनचौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनचौपाल में भाजपा नेत्री बीना मिश्रा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कहा कि भाजपा सरकार गांवों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में डॉ. हंसराज गौतम, विनीत शुक्ल, शिवसागर मिश्रा, नीरज शर्मा, कृपा शंकर शर्मा, माता चरण निषाद, रामसिरोमणि निषाद, सुनील निषाद, अवनीश उपाध्याय आदि रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: ग्राम चौपाल में रही महिलाओं की भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...