गंगापार, अक्टूबर 7 -- Gangapar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा, सुशासन और 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को शिवसेना की प्रांतीय सचिव रुचि तिवारी ने परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों, रसोइयों एवं शिक्षकों के साथ सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम में भागीदारी की। इस दौरान पीएम श्री विद्यालय बरसैता में प्रदेश स्तर पर मेजा का नाम रोशन करने वाले पीएम श्री विद्यालय बरसैता के शनि, आदित्य, समीर निषाद, अदिति, अंशिका और अनन्या को पुरस्कृत किया। अध्यक्षता प्रधान राधे राम निषाद ने की, जबकि संचालन अशोक तिवारी ने किया। शिक्षक संघ अध्यक्ष मनीष तिवारी, मनोज कुमार, संदीप केशरवानी, अनिल द्विवेदी, शिवपूजन पटेल आदि रहे। यह भी पढ़ें- Saraikela News: प्रधानमंत्री मोदी के...