गंगापार, अक्टूबर 15 -- Gangapar News: क्षेत्र की प्रमुख सड़कों की हालत खराब होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगतपुर रेलवे ओवरब्रिज की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, वहीं अंदावा-हंडिया स्टेट हाईवे पर हरिपुर गांव के पास सड़क कई स्थानों पर उखड़ गई है। कुछ जगहों पर सड़क धंसने से राहगीरों को मुश्किल हो रही है। सड़कों की बदहाल स्थिति के चलते दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद अब तक इनकी मरम्मत नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। जगतपुर आरओबी क्षेत्र में सड़क पर बने गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। तेज रफ्तार से आने वाले वाहनों के लिए गड्ढे परेशानी का कारण बन सकते हैं। अचानक सामने गड्ढा आने पर वाहन चालक संतुलन खो सकते हैं, जिससे दुर्घटना होने का खतरा ब...