गंगापार, जुलाई 13 -- Gangapar News: मेजा तहसील क्षेत्र के अंबिका पब्लिक स्कूल,पंडित का पूरा,मेजारोड में सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अलंकरण एवं शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवगठित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से दायित्व सौंपना तथा विद्यार्थियों में नेतृत्व,अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आद्या प्रसाद पाण्डेय (सेवानिवृत्त डीजीपी) विद्यालय के निदेशक द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. जयति घोष ने नव-निर्वाचित हेड बॉय अभ्युदय प्रताप सिंह (कक्षा-12) एवं हेड गर्ल दिव्यांशी पाण्डेय (कक्षा-12) को शपथ दिलाई। इसके बाद छात्र परिषद के अन्य पदाधिकारियों तथ...