गंगापार, अगस्त 1 -- Gangapar News: सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल गौहनिया में छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. कीर्तिका अग्रवाल एवं उप-प्रधानाचार्या जया लक्ष्मी सेठ की उपस्थिति में समारोह आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Hathras News: नव निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारीसमारोह का महत्व इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नलिनी सिंह, संस्थापक प्रधानाचार्या वशिष्ठ वात्सल्य पब्लिक स्कूल, प्रयागराज उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य...